Fri. May 15th, 2026

विधायक डॉ.आर के दोगने ने जिलेवासियों को दी होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएं

हरदा। हरदा कांग्रेस विधायक डॉ. आर के दोगने ने होली एवं रंगपंचमी पर्व के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली और रंगपंचमी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है। डॉ. दोगने ने कहा कि सभी नागरिक आपसी सौहार्द, सद्भाव और शांति के साथ त्योहार मनाएं तथा सामाजिक एकता को मजबूत करें। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि त्योहार की गरिमा बनाए रखें और जिम्मेदारीपूर्वक उत्सव मनाएं। उन्होंने कामना की कि होली एवं रंगपंचमी का यह पावन पर्व जिले में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Related Post