Fri. May 15th, 2026

महिला थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने जिलेवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

हरदा । होली पर्व के पावन अवसर पर महिला थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उल्लास और आपसी भाईचारे का त्यौहार है। इसे प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने आमजन से अपील की कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत महिला थाना या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें। उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित, संयमित और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से होली मनाने का आग्रह करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related Post