Fri. May 15th, 2026

दोपहर न्यूज़ के जिला ब्यूरो सुनील मालाकार ने दी जिलेवासियों को होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं

हरदा। रंगों के पावन पर्व होली एवं रंग पंचमी के अवसर पर दोपहर न्यूज़ के जिला ब्यूरो सुनील मालाकार ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करता है। यह त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और नई शुरुआत करने का संदेश देता है। रंग पंचमी भी उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है, जो जीवन में रंगों की तरह खुशियां घोलता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए शांति, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखकर त्योहार मनाएं। साथ ही युवाओं से नशामुक्त और मर्यादित तरीके से पर्व मनाने की अपील की। श्री मालाकार ने जिले की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा व्यक्त की।

Related Post