हरदा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी ने समस्त नगरवासियों को होली पर्व एवं रंगपंचमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है। रंगपंचमी का त्योहार भी सामाजिक समरसता और उत्साह का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों को आपसी सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
अंत में उन्होंने कहा कि होली और रंगपंचमी का यह अवसर समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को और अधिक मजबूत करने का कार्य करे, यही उनकी मंगलकामना है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी ने दी होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएं
