Fri. May 15th, 2026

अपने जन्मदिवस पर एएसआई राजेंद्र मीणा का संदेश, समाज में शांति, सहयोग और कानून के प्रति सम्मान बनाए रखें

हरदा छिपाबड़। थाना छिपाबड़ में पदस्थ एएसआई राजेंद्र मीणा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर जिले और नगरवासियों को विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की शांति और सुरक्षा बनाए रखना केवल पुलिस की ही नहीं बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। एएसआई राजेंद्र मीणा ने अपने संदेश में कहा कि सभी लोग कानून का सम्मान करें, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और जागरूकता से ही सुरक्षित और बेहतर वातावरण बनाया जा सकता है। पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग जितना मजबूत होगा, उतना ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। अपने जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाओं के लिए एएसआई राजेंद्र मीणा ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Related Post