Fri. May 15th, 2026

हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रमुख सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग भोपाल, आयुक्त नर्मदापुरम संभाग एवं हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं, चना, सरसों एवं मसूर फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई

हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रमुख सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग भोपाल, आयुक्त नर्मदापुरम संभाग एवं हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं, चना, सरसों एवं मसूर फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।
विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं, चना, सरसों एवं मसूर फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, किंतु पंजीयन पोर्टल समय पर प्रारंभ नहीं होने एवं तकनीकी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में जिले के किसान अब तक पंजीयन से वंचित हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि होली पर्व के अवकाश के कारण अनेक किसानों को पंजीयन कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिससे निर्धारित समय-सीमा में सभी पात्र किसानों का पंजीयन संभव नहीं हो पाया है।
विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि में यथोचित वृद्धि किए जाने की मांग की गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने से वंचित न रहे।

Related Post