Fri. May 15th, 2026

परशुराम सेना खिरकिया ने बनाया फाग उत्सव

हरदा। नगर की स्थानीय गुजराती धर्मशाला में शुक्रवार को भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। फाग महोत्सव का शुभारंभ,दीप प्रज्वलन परशुराम सेना के संरक्षक एवं ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष राकेश पाराशर सुधीर शर्मा राजेंद्र शर्मा बसंत शर्मा अविनाश भारद्वाज एवं पं. संतोष सिटोके पं. ओमप्रकाश शर्मा आनंद टैगोर द्वारा किया गया इसके पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृति होली के गीतों एवं भजनों पर नृत्य के साथ प्रस्तुति दी गई जिसमें सभी बच्चों को परशुराम सेना की ओर से प्रमाण पत्र एवं शिल्ड वितरण किया गया पश्चात वृंदावन की तर्ज पर भगवान राधा कृष्ण की सुंदर झाकी का चित्रण किया गया, झाकी में बने भगवान राधा कृष्ण के साथ भारीसंख्या में उपस्थित माताओं एवं भाइयों ने वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली जिससे आयोजन बहुत ही आनंद उल्लास एवं भक्तिमय बन गया , होली के भजन आज विराज में होली है रसिया जैसे भजनों पर उपस्थित सभी बच्चे एवं युवाओं ने नृत्य कर भरपूर आनंद लिया इसके पश्चात सेना द्वारा सभी उपस्थित जनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई एवं भगवान की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम में सेना के प्रदेश सचिव राज शर्मा,प्रदेश महामंत्रि संदीप शुक्ला ,जिला अध्यक्ष नितिन बद्रीप्रसाद जोशी, अभिषेक तिवारी, धीरज व्यास, मुन्ना बायबार , विक्की शर्मा , मोहित सिटोके, राधारमण शर्मा , अर्पण मिश्रा, अंकित पालीवाल, भूषण शोले ,गोविंद तिवारी , दुर्गेश मिश्रा, एवं ब्राह्मण समाज महिला अध्यक्ष सुनीताशर्मा,लता तिवारी, प्रमिला भटेले , भारती शर्मा , सहित सभी परशुराम सैनिक उपस्थित थे।

Related Post