Fri. May 15th, 2026

हरदा में टीम इंडिया की जीत पर जश्न, विधायक डॉ. आर के दोगने ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी

हरदा। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत पर हरदा शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हरदा विधायक डॉ. आर के दोगने ने अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के साथ घंटाघर चौक पर पहुंचकर जीत का जश्न मनाया।
घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और भारत की जीत पर खुशी जाहिर की। लोगों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और भारत माता की जय तथा टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाए। विधायक डॉ. आर के दोगने ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में गर्व और खुशी का माहौल है। हरदा की जनता ने भी इस उपलब्धि को उत्सव की तरह मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post