Fri. May 15th, 2026

संकट की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार:-कमल पटेल :-पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रशासन को दिए किसान के नुकसान का उचित मुआवजा एवं फसल बीमा दिलाने के निर्देश

खिरकिया। सोमवार को खिरकिया तहसील क्षेत्र में शहर के छीपाबड़ में खंडवा-हरदा स्टेट हाईवे किनारे एक गेहूं के खेत में आगजनी की घटना हो गई। जिसमें छीपाबड़ में टोल टैक्स के पास रातातलाई क्षेत्र में लगभग 50 एकड़ के खेत में गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। यह गेहूं की फसल किसानों ने खोट से ले रखी थीं। जो कि छीपाबड़ हनुमान मंदिर समिति की कृषि भूमि है। गेहूं के खेत में आगजनी की घटना की सूचना प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल पर दी। जिस पर उन्होंने तत्काल कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, खिरकिया एसडीएम शिवांगी बघेल को आगजनी को काबू करने के हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मौके पर आग बुझाने दमकल टीमें पहुंची। वहीं अफसरों की टीम ने भी पहुंचकर मौके का जायजा लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि छीपाबड़ में किसान के खेत में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आगजनी की घटना होने से किसान को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है

Related Post