हरदा। हरदा जिले की टिमरनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोखरनी शुक्ल में देवी गणगौर महोत्सव की शुरुआत 12 मार्च से होने जा रही है। इस अवसर पर मुरलीधर खोरे, मदनलाल खोरे सत्यम और अनुज खोरे के यहां गणगौर पावणी आई है, जिसके चलते गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन के तहत 12 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन माता गणगौर की पूजा-अर्चना की जाएगी। नौ दिनों तक विभिन्न भजन मंडलों द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।
महोत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी भक्तों से कार्यक्रम में पहुंचकर माता गणगौर का आशीर्वाद लेने की अपील की गई है। महोत्सव का लाइव प्रसारण नारायण गौर के यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे।
ग्राम पोखरनी शुक्ल में गणगौर महोत्सव की शुरुआत कल से 9 दिनों तक होंगे भजन, 20 मार्च तक माता गणगौर की होगी आराधना
