Fri. May 15th, 2026

करंट से युवक की मौत, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी 4 लाख की सहायता

हरदा खिरकिया ग्राम पाहनपाट के कृषक रामनारायण सोलंकी के 24 वर्षीय पुत्र तरुण सोलंकी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया। इसी बीच पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार की सहायता के लिए तत्परता दिखाई। पूर्व मंत्री के अथक प्रयासों के चलते बिजली विभाग द्वारा मृतक के पिता रामनारायण सोलंकी को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। सहायता राशि मिलने पर रामनारायण सोलंकी ने भावुक होते हुए कहा कि इस कठिन समय में उन्हें जो सहयोग मिला है, वह उनके लिए बहुत बड़ी राहत है।
रामनारायण सोलंकी ने कहा कि, “इस दुख की घड़ी में कमल पटेल ने जो सहायता दिलाई है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं।”
ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सहायता पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करती है और समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करती है।

Related Post