Fri. May 15th, 2026

विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, हरदा विधायक डॉ.दोगने ने किया विजेता एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान

हरदा। ताज क्रिकेट क्लब हरदा के तत्वाधान में स्थानीय मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार देर रात उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर की 12 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें गोलपुरा 11 टीम ने ताज मोबाइल 11 टीम को मात्र 1 रन से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, आहद खान, हरदा सिटी कोतवाली टी.आई. रोशनलाल भारती, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोजलानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश चौहान, राहुल पटेल, धर्मेंद्र चौहान, अजय सिंह राजपूत, संजय जैन, राकेश सुरमा एवं महेश राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण के दौरान हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा विजेता टीम गोलपुरा 11 को विधायक कप एवं 1,51,000 रुपए की पुरस्कार राशि एवं विधायक प्रदान किया गया, वहीं उपविजेता टीम ताज मोबाइल 11 को 65,000 रुपए की  राशि देकर सम्मानित किया गया साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें मैन ऑफ द मैच : रुपेश शर्मा
मैन ऑफ द सीरीज : दिलीप विजवा बेस्ट बॉलर : विशाल बुमराह
अमेजिंग प्लेयर : नानू बेस्ट कैचर : कालू शेख बेस्ट बैट्समैन : अमित उपाध्याय इस अवसर पर विधायक डॉ. दोगने ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ युवाओं को अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देती हैं। हरदा विधायक द्वारा सफल आयोजन के लिए आर्सलान खान एवं ताज क्रिकेट क्लब को बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने हेतु प्रेरित किया।

Related Post