Fri. May 15th, 2026

हरदा जिले में 400 विवाह पंजीयन होना संभव हुआ, कमलेश सेजकर 

हरदा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत होने वाले  हरदा जिले में 200 लोगों के विवाह पंजीयन होने थे कल 200 लोगों की संख्या पूरी होने पर सामाजिक न्याय विभाग का पोर्टल बंद होने से कई लोग हरदा खिरकियां टिमरनी जनपद एवं नगर परिषद में परेशान होते रहे पोर्टल के अनुसार संख्या पूर्ण होने पर आवेदन पंजीयन नहीं हो रहे थे जिस पर जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर एडवोकेट सभापति लोक निर्माण समिति हरदा अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरदा के द्वारा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को समस्या से अवगत कराया विवाह पंजीयन होने शेष रह गए हैं पंजीयन पोर्टल खोलने की आवश्यकता है जिस पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने मध्य प्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा  को कॉल करके विवाह पंजीयन पोर्टल को पुनः प्रारंभ करने की बात कही जिस पर मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा पोर्टल खोला गया जिससे 200 लोगों का विवाह पंजीयन पुनः हुआ जिससे अब हरदा जिले में 400 विवाह पंजीयन होना संभव हुआ। जानकारी के अनुसार कल खिरकिया जनपद पंचायत मे पोर्टल चालू होने की संभावना है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद दिया।

Related Post