Fri. May 15th, 2026

हरदा जिले के किसान शहीद ईलाव सिंह सिंचाई परियोजना को कमल पटेल के भगीरथ प्रयास बता रहे हैं सुनिए जरा* *जब कमल पटेल ग्राम करणपुरा, पाचातलाई, सोनतलाई, आदि गांवो में पहुंचे तो किसानों ने क्या कहा सुनिए जरा* *हरदा जिले के किसान कमल पटेल के बारे में क्या कह रहे हैं सुनिए जरा किसानों का कहना है कि शहीद ईलाव सिंह सिंचाई परियोजना कमल पटेल जी की देन है

 

हरदा। मध्य प्रदेश शासन की पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ग्राम करणपुरा, हरदा में ग्रामवासियों एवं किसान भाइयों के साथ शहीद ईलाव सिंह सिंचाई उद्वहन परियोजना के पंप हाऊस एवं पाईप लाईन का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान भाइयों द्वारा किए गए स्वागत-सम्मान एवं आभार माना। वही पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार द्वारा हरदा जिले को सिंचाई के क्षेत्र में नंबर वन बनने जा रहा है यह सब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के एवं यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ Dr Mohan Yadav जी व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी के द्वारा ही संभव हो पा रहा है इसलिए हरदा जिले के किसान भाइयों की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
ग्राम पांचातलाई के किसान पवन बिश्नोई ने बताया यह जो शहीद ईलाव सिंह सिंचाई परियोजना है यह हमारे ही क्षेत्र के शहीद ईलाव सिंह जी थे उनके नाम से माननीय कमल जी पटेल ने यह सिंचाई परियोजना लेकर आए हमें याद है कि करणपुरा में एक बहुत बड़ी सभा हुई थी उसे समय माननीय शिवराज सिंह चौहान जी मुख्यमंत्री थे उन्होंने इसकी घोषणा की थी जो कमल जी पटेल के प्रयासों से हुई थी कुछ अधिकारी इसे आनाकानी करके इस परियोजना को टाल रहे थे लेकिन कमल पटेल जी के पृथक प्रयासों से यह परियोजना संभव हो पाई लगभग लगभग हमारे क्षेत्र में इसका काम पूर्ण होने जा रहा है और इसमें ऐसे भी किसान है जो कभी भी अपने खेतों में नलकूप नहीं करवा सकते क्योंकि वह छोटे किसान हैं और उनकी संख्या 80% है उनके पास मात्र दो एकड़ से भी कम जमीन है उनका फायदा इस परियोजना में पूरी तरह हो रहा है क्योंकि वह किसान दूसरी फसल भी बड़ी मुश्किल से ले पाते हैं इसमें उन किसानों का शत प्रतिशत फायदा होने वाला है और यह माननीय कमल जी पटेल के द्वारा ही संभव हो पाया है और हम कमल जी पटेल के जीवन भर आभारी रहेंगे वही विधायक दोगने मीडिया बड़ी करके झूठी वाही वाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं।
शहीद ईलाव सिंह परियोजना का जो पंप हाऊस का काम चल रहा है उसे देखने उसका निरीक्षण करने आज पूर्व कृषि मंत्री कमल जी पटेल आए हैं हम एक-दो दिन से लगातार देख रहे हैं न्यूज़पेपर में चल रहा है की यह कांग्रेस की देन है यह विधायक दोगने ने बोल रहे हैं मैं हरदा जिले के कांग्रेसियों से पूछ रहा हूं की 35 से 40 साल कांग्रेस की सरकार रही उसमें हरदा से राजोरिया जी मंत्री थे क्या उस समय यह सिंचाई परियोजना नहीं आ सकती थी इसका जवाब कांग्रेसी दे। उसके बाद कमल जी पटेल मंत्री बने और जब हम भोपाल उनसे मिलने जाते थे उन्हें हमारी पीड़ा बताते थे उन्होंने उसे समय ही स्पष्ट कहा था कि हम पूरा प्रयास कर रहे हैं और नहर में लेकर आऊंगा आप किसान भाइयों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है असंभव काम को संभव करने की क्षमता अगर किसी में है तो वह सिर्फ कमल पटेल में है पहले भी हम लगातार कमल पटेल जी के साथ खड़े थे आज भी हम और आगे हमेशा भी कमल पटेल जी के साथ खड़े रहेंगे क्योंकि कमल पटेल जी नहीं होते तो यह परियोजना कभी नहीं आ पाती इसका झूठा श्रेय कांग्रेसी लेना चाह रहे हैं मैं उन्हें यही कहना चाहूंगा कि आप कुछ करके दिखाओ और फिर उसका श्रेय लेना।
शिवराज सिंह चौहान जी जब मुख्यमंत्री थे तब वह पर नर्मदा परिक्रमा आए थे उस समय कमल जी पटेल ने शहीद ईलाव सिंह सिंचाई परियोजना की मांग रखी तो शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि मैं इसकी अभी घोषणा नहीं कर सकता लेकिन उन्होंने इसकी मौत स्वीकृति दे दी थी जब कमल जी पटेल ने उनका हाथ पकड़कर इसकी घोषणा करवाई जो लगभग एक छोटा सा एरिया के लिए कार्रवाई लेकिन बाद में इसे कमल जी पटेल द्वारा भव्य रूप दे दिया यह सिंचाई परियोजना पूरे जिले के लिए एक वरदान है और यह कमल जी पटेल के भागीरथ प्रयासों से ही संभव हो पाया है लेकिन कांग्रेस तो अगले 100 वर्षों तक भी इस परियोजना को नहीं ला सकती और ना कभी सोच भी नहीं सकती थी इसलिए हम कमल जी पटेल को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

Related Post