हरदा। हरदा जिले के किसानों के लिए 3 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। जिले की बहुप्रतीक्षित गंजाल-मोरंड उद्वहन सिंचाई परियोजना का भव्य शुभारंभ ग्राम जयमलपुरा, तहसील खिरकिया में किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के शुरू होने से हरदा जिले के शत-प्रतिशत सिंचित जिला बनने का सपना और तेजी से साकार होगा।
इस परियोजना की स्वीकृति से लेकर धरातल पर कार्य शुरू कराने तक का श्रेय क्षेत्र के लोकप्रिय किसान नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के सतत प्रयासों को दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि “किसान भाइयों ने जो कहा, मैंने वो किया” की भावना के साथ कमल पटेल ने हमेशा खेत, किसान और गांव के विकास को प्राथमिकता दी है।
जयमलपुरा से शुरू होगी सिंचाई क्रांति
ग्राम जयमलपुरा में होने वाले शुभारंभ समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा गुप्तेश्वर मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं किसान गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगी।
गांव-खेत तक विकास की नई तस्वीर
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि “गांव में खेत तक पक्की सड़क से लेकर बिजली और अब सिंचाई परियोजनाओं में नहरों का जाल तक, आप जो चाहेंगे वो होगा।”उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली ही उनका संकल्प है और हर खेत तक पानी पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है।
अनेक दिग्गज रहेंगे मौजूद
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने बताया कि क्षेत्र के किसानों ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल से उनके निवास बारंगा पहुंचकर सिंचाई सुविधा की मांग की थी। इस पर कमल पटेल ने तत्काल पहल करते हुए अधिकारियों से चर्चा कर सभी बाधाएं दूर कराईं और योजना को शीघ्र स्वीकृति दिलवाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल करेंगे।इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर, पूर्व विधायक संजय शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
नागरिक अभिनंदन और तुलादान भी होगा
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का नागरिक अभिनंदन, स्वागत एवं तुलादान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि कमल पटेल के नेतृत्व में हरदा जिले ने विकास की नई पहचान बनाई है और सिंचाई परियोजनाओं से किसानों की तकदीर बदलने का कार्य हुआ है।
यह रहेगा कार्यक्रम समय
प्रातः 9:30 बजे शुभारंभ कार्यक्रम
11:30 बजे भोजन व्यवस्था
दोपहर 2:00 बजे समापन
आयोजकों ने सभी किसानों, मजदूरों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
