Wed. Jul 15th, 2026

शनि जयंती पर श्री सिद्ध नवग्रह शनि मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब विशेष पूजन-पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
हरदा। शनि जयंती के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध नवग्रह शनि मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शनिदेव का तैलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। भगवान शनि देव के हरदा विधायक आर के दोगने सहित जनप्रतिनिधिगण नगर की जनता ने दर्शन किये। पूरे दिन मंदिर परिसर “जय शनिदेव” के जयकारों से गूंजता रहा।
मंदिर समिति द्वारा शनि जयंती के उपलक्ष्य में विशेष पूजन-पाठ, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा शनि दोष एवं कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई थी। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंदिर समिति के सुनील राजपूत ने बताया कि शनि जयंती का पर्व श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, सद्भावना एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। शाम के समय महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों एवं भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने शनिदेव की आराधना कर परिवार की सुख-शांति एवं देश की समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आया।

Related Post