हरदा। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के वितरण केंद्र चारुवा द्वारा 33 केवी छीपावड़ फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 31 मई 2026 (रविवार) को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा।
विद्युत विभाग के अनुसार 132 केवी उपकेंद्र छीपावड़ से संचालित 33 केवी छीपावड़ फीडर पर रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते चारुवा, पोखरनी, डेडगांव, शोभापुर, सारसूद, दीपगांव बाबड़िया, सोमगांव, कोथमी, सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारूवा संबंधित गावो को जोड़ने वाले 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत प्रवाह प्रभावित रहेगा।
विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए किया जा रहा है।
समय में हो सकता है बदलाव
जेई नीरज लुनिया ने बताया कि, आवश्यकतानुसार विद्युत बंद रहने की अवधि को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसे में उपभोक्ता पूर्व तैयारी कर आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें।