हरदा। हरदा जिले के दो दिवसीय दौरे पर पधारे मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) का हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा अपने निज निवास पर समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सहित समस्त कांग्रेसजनों ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे एवं सभी ने राहुल भैया का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों एवं जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) का हरदा आगमन पर हरदा विधायक निवास पर किया गया भव्य स्वागत
