Wed. Jul 15th, 2026

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद छीपाबड़ पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता, परिवार ने जताया आभार

19 वर्षीय युवती को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया, परिजनों को सौंपा,
हरदा। जिले की छीपाबड़ पुलिस को गुमशुदा युवती की तलाश में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की खोज अभियान के तहत थाना छीपाबड़ पुलिस ने 19 वर्षीय युवती को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छीपाबड़ में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 62/26 की गुमशुदा अदिति लखोरे, पिता कमल लखोरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बेड़ियाकला थाना सिराली की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एएसआई राजेंद्र मीणा ने युवती की खोजबीन कर उसे सकुशल दस्तयाब किया।
पुलिस ने 3 जून 2026 को युवती को उसके पिता कमल लखोरे एवं माता की उपस्थिति में थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद महिला उप निरीक्षक माया सरलाम द्वारा युवती के कथन दर्ज किए गए। पूछताछ एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत युवती को उसके पति रुपेश एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ विधिवत रवाना किया गया। थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। इसी कड़ी में लगातार कार्रवाई कर सफलता प्राप्त की जा रही है। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस प्रशासन की तत्परता और सक्रियता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Post