खिरकिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 5 जून 2026 को कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडी सचिव आपसिंह किराड़े के नेतृत्व में मंडी कर्मचारियों ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंडी सचिव आपसिंह किराड़े ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों, खेतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन का संदेश दिया। मंडी परिसर में लगाए गए आम के पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी भी कर्मचारियों द्वारा ली गई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रकृति संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मंडी समिति द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडी प्रांगण में हुआ वृक्षारोपण सचिव आपसिंह किराड़े एवं मंडी कर्मचारियों ने लगाया आम का पौधा
