Wed. Jul 15th, 2026

विकास और विश्वास” अभियान के तहत भाजपा का जनसंपर्क, केंद्रीय मंत्री डी.डी. उईके ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

खिरकिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “विकास और विश्वास” विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल खिरकिया-छीपाबड़ द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत लोकप्रिय केंद्रीय मंत्री डी.डी. उईके, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने खिरकिया क्षेत्र का दौरा कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात की। इस दौरान जिला महामंत्री बसंत राजपूत, मंडल अध्यक्ष संजय यादव, विजय राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं शंकर सिंह खारबड़िया, जयसिंह राजपूत, भरत हेड़ा, सुधीर सोनी एवं गोलू अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की तथा संगठनात्मक विषयों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री डी.डी. उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतत कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।

Related Post