Wed. Jul 15th, 2026

व्हाट्सएप विवाद के बीच खिरकिया बीईओ बदले, नरेंद्र शाह को सौंपी जिम्मेदारी शिक्षिका की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाएं तेज, आदेश जारी होने से बढ़ी हलचल

हरदा खिरकिया। शिक्षा विभाग में इन दिनों चल रहे विवाद और चर्चाओं के बीच खिरकिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के प्रभार में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरदा द्वारा जारी आदेश के अनुसार नरेंद्र शाह को विकासखंड शिक्षा अधिकारी खिरकिया का प्रशासनिक एवं आहरण-संवितरण अधिकार सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक महिला शिक्षिका द्वारा तत्कालीन प्रभारी बीईओ प्रदीप रिछारिया के खिलाफ छीपाबड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में व्हाट्सएप के माध्यम से कथित अश्लील संदेश भेजे जाने के आरोप लगाए गए थे। शिकायत सामने आने के बाद मामला शिक्षा विभाग और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था।
इसी बीच जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में नरेंद्र शाह को खिरकिया बीईओ का प्रभार सौंपे जाने के बाद विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि विभागीय आदेश में इस बदलाव के पीछे किसी प्रकार के विवाद या शिकायत का प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं किया गया है।
उधर प्रदीप रिछारिया वर्तमान में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मामले को लेकर कर्मचारी संगठनों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के बीच भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सूत्रों के अनुसार दिन शनिवार को महिला शिक्षिका और प्रदीप रिछारिया के मध्य थाना छीपाबड़ मे राजीनामा भी हो चुका है।
क्या कहते हैं आदेश?
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मध्यप्रदेश शासन के प्रावधानों के अंतर्गत नरेंद्र शाह को खिरकिया बीईओ का प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा जाता है।
जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति

Related Post