Wed. Jul 15th, 2026

छिपावड-चारूवा मार्ग पर नर्सरी के पास सड़क हादसा, पुलिस पहुंची मौके पर

खिरकिया/छिपावड। छिपावड से चारूवा की ओर जाने वाले मार्ग पर नर्सरी के पास शुक्रवार को अचानक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया लाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और घायल की स्थिति संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Post