खिरकिया। नगर के वार्ड क्रमांक 10 में लंबे समय से नालियों में जमा गंदगी और जल निकासी की समस्या को देखते हुए पार्षद नितिन गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मुनीम रामेश्वर सोनी को तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए, पार्षद की मौजदूगी मे सफाई कर्मचारियों से नालियों की सफाई का कार्य कराया।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि नालियों में गंदगी जमा होने के कारण बदबू और जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने के बाद पार्षद नितिन गुप्ता ने तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सफाई कार्य के दौरान नालियों से कचरा और जमा गंदगी को बाहर निकालकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास किया गया। पार्षद नितिन गुप्ता ने कहा कि वार्ड में स्वच्छता बनाए रखना प्राथमिकता है और नागरिकों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें तथा नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। वार्डवासियों ने समय पर समस्या का समाधान किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने की मांग की।
पार्षद नितिन गुप्ता ने मौके पर खड़े होकर कराई वार्ड क्रमांक 10 की नालियों की साफ-सफाई
