Fri. May 15th, 2026

रमजान के पवित्र माह के दौरान मस्जिदों मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था कराने हेतु एसडीएम सीएमओ को सौपा पत्र, दिन गुरुवार से रमजान शुरू

हरदा। आगामी कल दिनांक 19/02/2026 को इस्लाम धर्म का पवित्र माह रमजान प्रारंभ होने जा रहा है। इस पूरे माह में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ-साथ रात्रि में विशेष नमाज (तरावीह) अदा की जाती है।
श्रद्धालुओं की भारी संख्या और धार्मिक महत्व को देखते हुए एसडीएम एवं सीएमओ को आवेदन दिया है। अधिवक्ता नदीम खान ने आवेदन मे बताया कि साफ-सफाई की विशेष व्यवस्थाः शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की गलियों में नियमित रूप से कूड़ा उठान एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए। प्रकाश व्यवस्था (street lights) देर रात और अलसुबह (सेहरी के समय) लोगों का आवागमन रहता है। अतः खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए और मस्जिदों के मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की जाए। कीटनाशक छिड़कावः मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया जाए।

Related Post