Wed. Jul 15th, 2026

किसानों के हित में मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

हरदा। भारतीय जनता पार्टी मंडल खिरकिया के मंडल अध्यक्ष  विजय सिंह राजपूत ने प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन भाजपा जिला प्रभारी को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में बताया कि विगत वर्ष ग्रीष्मकालीन मूंग की एमएसपी पर खरीदी प्रति एकड़ 4.80 क्विंटल की सीमा के अनुसार की गई थी, जबकि इस वर्ष निर्धारित खरीदी मात्रा किसानों के लिए कम है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप उचित लाभ नहीं मिल पाएगा तथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश के अन्नदाताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग की एमएसपी पर खरीदी की प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा को बढ़ाकर पुनः 4.80 क्विंटल प्रति एकड़ किया जाए जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार सदैव किसान हितैषी रही है और किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Related Post