खिरकिया। भगवान बालाजी की असीम कृपा से चिरंजीव नित्यांश प्रजापत के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आज 7 जुलाई 2026 को खिरकिया के आनंद नगर स्थित निज निवास पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे से प्रारंभ होगा।
इस धार्मिक आयोजन में श्री बागेश्वर बालाजी म्यूजिकल ग्रुप, खिरकिया द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं प्रसिद्ध भजन गायक मोहित जी सिटोके अपने भजनों से भक्तिमय वातावरण का सृजन करेंगे।
आयोजक खुशाल प्रजापत एवं समस्त प्रजापत परिवार, खिरकिया ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण करने तथा बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम
कार्यक्रम: भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ
अवसर: चिरंजीव नित्यांश प्रजापत का जन्मोत्सव
तिथि: 7 जुलाई 2026
समय: रात्रि 8:30 बजे से
स्थान: निज निवास, आनंद नगर, खिरकिया
प्रस्तुति: श्री बागेश्वर बालाजी म्यूजिकल ग्रुप, खिरकिया
भजन गायक: मोहित जी सिटोके
आयोजक: खुशाल प्रजापत एवं समस्त प्रजापत परिवार, खिरकिया
