हरदा। पत्रकार कल्याण परिषद की हरदा जिला इकाई द्वारा अंतर संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह सम्मेलन 12 जुलाई 2026 रविवार को द रायल पाम रिसोर्ट एंड गार्डन में संपन्न होगा. इस मौके पर मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वेदांती त्रिपाठी, विशेष अतिथि, प्रदेश प्रभारी श्री रामबाबू परिहार तथा कार्यक्रम के सूत्रधार सैयद मेहमूद अली चिश्ती उपस्थित रहेंगे.
कार्यक्रम में पत्रकार कलमकारों का सम्मान होगा.
परिषद के संभागीय पदाधिकारी श्री राजेंद्र बिल्लौरे ने बताया कि 12 जुलाई रविवार को प्रातः 11 से 3 बजे तक की इस महाबेला में पत्रकार जगत के हितों और सुरक्षा पर चर्चा होगी. इस दौरान सम्मानित जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का मुद्दा उठाया जाएगा. परिषद के संभागीय अध्यक्ष श्री उत्तम तेनगुरिया और जिलाध्यक्ष श्री बृजेश रिछारिया ने सभी पत्रकार साथियों से इस महासम्मेलन में शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया.
