खिरकिया। 33 केव्ही विद्युत लाइन का तार टूट जाने से शनिवार को खिरकिया क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। बिजली विभाग के सहायक यंत्री (एई) प्रदीप डोले ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर लाइन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि कार्य निर्धारित समय में पूरा हो गया तो करीब दो घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज, 33 केव्ही लाइन का तार टूटने से खिरकिया की बिजली आपूर्ति बाधित, दो घंटे में बहाली की उम्मीद
