Wed. Oct 7th, 2026

खिरकिया कृषि उपज मंडी में अशोक राजपूत को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उमड़ा स्नेह

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.45416668, 0.573201);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
कर्मचारियों, व्यापारियों, हम्मालों व तुलावटियों ने शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, रेहटी मंडी में सचिव पद का मिला प्रभार
हरदा खिरकिया । कृषि उपज मंडी समिति खिरकिया में सोमवार को कृषि विश्राम गृह में मंडी निरीक्षक अशोक राजपूत के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडी समिति के अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी, हम्माल, तुलावटी एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री राजपूत के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव, ईमानदार कार्यशैली एवं किसानों और व्यापारियों के प्रति समर्पित सेवाओं को याद किया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार  अशोक राजपूत को प्रशासनिक आधार पर कृषि उपज मंडी समिति रेहटी, जिला सीहोर में मंडी निरीक्षक के पद पर पदस्थ करते हुए वहां रिक्त सचिव पद का प्रभार सौंपा गया है। आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अशोक राजपूत ने अपने कार्यकाल में मंडी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, किसानों की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली से मंडी के सभी वर्गों में विश्वास और सम्मान का वातावरण बना रहा।
समारोह के दौरान कर्मचारियों एवं व्यापारियों ने श्री राजपूत का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय सम्मान किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने कहा कि उनका स्थानांतरण भले ही दूसरे जिले में हुआ हो, लेकिन खिरकिया मंडी में उनके द्वारा किए गए कार्य और मधुर व्यवहार को हमेशा याद रखा जाएगा।
अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अशोक राजपूत ने कहा कि खिरकिया मंडी में उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और किसानों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा श्री राजपूत के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। यह विदाई समारोह आत्मीयता, सम्मान और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ।

Related Post