Wed. Oct 7th, 2026

खिरकिया में राठौर समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, राष्ट्रवीर दुर्गादास जी राठौर चौक की स्थापना को लेकर सौंपा ज्ञापन

खिरकिया में राठौर समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, राष्ट्रवीर दुर्गादास जी राठौर चौक की स्थापना को लेकर सौंपा ज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान, समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

हरदा खिरकिया। राठौर समाज खिरकिया एवं क्षत्रिय राठौर युवा सेना मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक खिरकिया में संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान क्षत्रिय राठौर युवा सेना के नगर खिरकिया एवं ग्रामीण क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। वरिष्ठ समाजबंधुओं ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में जिम्मेदारी, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

राष्ट्रवीर दुर्गादास जी राठौर चौक की स्थापना को लेकर पहल

बैठक में खिरकिया नगर में राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी राठौर चौक की स्थापना को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। समाजबंधुओं ने चौक की स्थापना को लेकर आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया तथा इसे लेकर आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया।

बैठक के पश्चात राठौर समाज अध्यक्ष तोताराम राठौर, क्षत्रिय राठौर युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष किशोर राठौर, जिला अध्यक्ष नीरज राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश राठौर, सुरेश राठौर, तुलसीराम राठौर, शांतिलाल राठौर, नगर अध्यक्ष अमित राठौर एवं ग्रामीण अध्यक्ष सुनील राठौर सहित समाजबंधुओं ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी राठौर चौक की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

समाज की एकता और युवाओं की भागीदारी पर जोर

बैठक में अखिलेश राठौर, मनीष राठौर, डॉ. राजेश राठौर, हरगोविंद राठौर, अतुल राठौर, लक्ष्मण राठौर, उत्तम राठौर, राजा राठौर, कान्हा राठौर, सुमित राठौर, दयाराम राठौर, दुर्गेश राठौर एवं विक्की राठौर सहित क्षत्रिय राठौर युवा सेना के पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

बैठक में वरिष्ठ समाजबंधुओं के मार्गदर्शन एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता से समाज को और अधिक संगठित, मजबूत एवं एकजुट बनाने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता के साथ समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक गतिविधियों को और गति देने पर जोर दिया।

Related Post