Fri. May 15th, 2026

माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव

हरदा खिरकिया। माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा स्थानीय माहेश्वरी भवन में होली के पावन अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। भगवान राधाकृष्ण का मनमोहक श्रृंगार किया गया बाल रूप राधाकृष्ण बनकर नन्हें मुन्ने बच्चों ने होली के गीतोपर सुंदर प्रस्तुती दी। सभी उपस्थित बहनों ने फुल और गुलाल भगवान को लगा एक दूसरे पर फूलो की वर्षा कर होली उत्सव मनाया सभी सामाजिक बहनो की उपस्थिती मे महिला मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सुनीता तोष्णीवाल कमला सोनी मोहीनी मुंदडा द्वारा शाल श्रीफल देकर स्वागत किया। जिला सहसचिव वर्षा टावरी का रखनदेवी मुंदडा व आजाद तोष्णीवाल ने स्वागत किया। प्रचारमंत्री रजनी सोनी का सीता हेडा एवं पुष्पा दरगड द्वारा स्वागत किया। नवनिर्वाचित महिला संगठन अध्यक्ष लता हेडा व सचिव सोनल धूपड का संगठन के सभी सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया तत्पश्चात होली के रसीया भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संगठन की रश्मी सिंगी, सोनल तोष्बीवाल, ज्योती सोनी, अर्पणा हेडा ,तृप्ति मुंदडा, सरोज हेडा,प्रियंका बलबुआ, शशी मुंदडा सहित सभी सदस्य उपस्तिथ थी।

Related Post