Wed. Oct 7th, 2026

गौ सम्मान आह्नान अभियान में अभिषेक लोधी गौ सेवक को बनाया गया तहसील प्रचारक

हरदा हंडिया। आगामी 27अपैल 2026 को संपूर्ण भारत वर्ष में गौ सम्मान दिवस गौ माता की सेवा सुरक्षा सम्मान के लिए संविधान के दायरे में रहकर नंदी भगवान को प्रधान एवं गौ माता को संरक्षक मानकर सभी साधु संतों गौ सेवकों के साथ भजन कीर्तन करते हुए। देश की लगभग 5000 तहसीलों/ब्लॉक/अनुमंडल/जिला कार्यालय/जाकर तहसीलदार, ब्लॉक अधिकारी, अनुमंडल अधिकारी, जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री,महामहिम राजपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम का प्रार्थना पत्र तहसीलदार अथवा उपखंड अधिकारी जिला कलेक्टर को दिया जाएगा। भारत देश में गौ हत्या को हमेशा के लिए बंद किया जाए इसके लिए केंद्र द्वारा कठोर कानून बनाया जाए गौ माता को राष्ट्र माता के पद पर सुशोभित करने के लिए पूरे भारत देश में अभियान चलाया जा रहा है  जिसमें हंडिया तहसील से गौ सेवक अभिषेक लोधी को तहसील प्रचारक नियुक्त किया गया उनकी नियुक्ति से सभी गौ सेवकों मैं हर्ष व्याप्त है।

Related Post