Fri. May 15th, 2026

मुहाल कला में भव्य धार्मिक आयोजन: श्री नर्मदेश्वर मंदिर में तीन दिवसीय पूजन-पाठ,

हरदा। ग्राम मुहाल कला में स्थित श्री नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में 13, 14 और 15 तारीख को तीन दिवसीय भव्य पूजन-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर 15 तारीख, महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। ग्राम मुहाल कला के समस्त ग्रामवासियों की ओर से इस धार्मिक कार्यक्रम को भव्य रूप देने की व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं प्रसादी वितरण जैसे विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर अपार उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है। क्षेत्र के आसपास के गाँवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होने वाला यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह ग्राम मुहाल कला के धार्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

Related Post