Fri. May 15th, 2026

कहार समाज द्वारा भगवान राम सखा निषादराज की जयंति हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

 

हरदा। खिरकिया मे भगवान राम सखा निषादराज की जयंति हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । जयंती नार्मदीय धर्मशाला मे निषादराज की पुजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा जुलूस खिरकिया के मुख्य मार्ग से वंदना होटल चौराहे से मंडी गेट होते हुऐ नार्मदेव धर्मशाला पहुंची जहा भोजन प्रसादी के उपरांत समापन किया गया। आयोजन मे खिरकिया तहसील से एवं हरदा जिले के सभी गांवों से लोगों ने पहुंचकर कर शोभायात्रा मे अपनी उपस्थित दर्ज कराई भगवान के मधुर भजनो पर नृत्यकरते हुऐ आयोजन को और भी भव्य बनाया गया। मंच का संचालन राजेन्द्र वर्मा वंटी छिपाबड के द्वारा किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि शंकर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल सिसोदिया उपाध्यक्ष तुलसीराम सकल्ले गोविंद बावने पूर्व सरपंच कुड़वा एवं विनय मांझी सरपंच मांदला अध्यक्षता मे विशेष अतिथि कहार महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश ढोले,संभागीय अध्यक्ष विजेश राजगिरे,जिलाध्यक्ष राजेश मांझी कहार समाज हरदा अध्यक्ष दिनेश चंदेवा समाज सेवी राकेश मोर्य कार्यक्रम के आयोजक न्यु कहार निषाद संगठन खिरकिया के अध्यक्ष कमल किशोर मांझी मोती सारदे शिवप्रसाद कहार
राजेन्द्र गोलू कहार अनिल सचिन शिवम् मोंटू अजय वर्मा हेमंत कहार रोशन गणेश अशोक दिव्यांग गणेश सुमित राजू दिपक विरेंद्र आशिष राजेश सोहनलाल रामदास विपिन संतोष रेवाराम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे।

Related Post