हरदा। खिरकिया नगर मे ओवर ब्रिज निर्माण के नक्शे को लेकर लगातार विरोध जारी है। नगर के गणमान्य नागरिकों ने अनुविभागीय ऑफिस पहुंचकर एसडीएम शिवांगी बघेल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन मे बताया कि नगर परिषद खिरकिया पर यथास्थिति संबंधित नगर परिषद के परामर्श में वर्णित भूमियों का अर्जन करना चाहती है और लोक प्रयोजन के लिए सामाजिक समाघात निर्धारण हेतु भूमि अर्जन पूनर्वास और पुर्नव्यवस्थापन में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता अधिनियम 2013 कमांक 30 की धारा 04 के प्रावधानों के अनुसार किया जाना है पर आपत्ति दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग सेतू निर्माण उपसंभाग बैतूल के द्वारा रेल्वे ओवर ब्रिज का जो नक्शा तैयार किया है इस नक्शा मे रेल्वे ओवर ब्रिज जो बताया गया है 90 डिग्री का मोड लिये हुए है जो कि, उचित एवं वैधानिक नहीं है दुघटना की हमेशा संभावना बनी रहेगी इस नक्शा में यह लेख है कि, अर्जनीय भूमि मे मंदिर, मस्जिद कब्रस्तान, शमशान नही आ रहे है जबकि वास्तव में इस नक्शा मे बताये गये ब्रिज मे तहसील खिरकिया के पास बने श्री हनूमान जी का प्राचीन मंदिर आता है इस प्रकार नक्शा मे वर्णित प्रमाणिकरण गलत है। उक्त नक्शे मे ब्रिज की चौकडी रोड से लाकर खिरकिया के महाकाल चौक मेन बाजार में उतारा गया है इस कारण पूरा हैवी ट्राफिक शहर के अंदर से बाजार से होकर निकलेगा इससे दुघर्टना अव्यवस्था होगी क्योकि जहां महाकाल चौक मेन बाजार पर यह ब्रिज उतारा जाना बताया गया है उसके बाद छीपाबड जाने के लिए रास्ते मे कृषि उपज मंडी बैंक स्कूल मार्केट आते है एवं पोखरनी खंडवा रोड पर जाने के लिये रास्ते मे अस्पताल फारेस्ट डिपो जनपद पंचायत, महिला बाल विकास कार्यालय पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग का कार्यालय रेस्ट हाउस अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कार्यालय सिविल कोर्ट आदि आते है इस कारण प्रस्तावित ब्रिज लोकहित मे अनुचित है एवं प्रस्तावित ब्रिज के लिये उत्तरवादी द्वारा हाट बाजार को डिस्मेंटल करने का पारित प्रस्ताव लोकहित के विपरीत होने से निंलबित किया जाना अत्यंत आवश्यक एवं अनिर्वाय है। उन्होंने ज्ञापन मे बताया कि प्रस्तावित ब्रिज के मार्ग मे श्री हनुमान मंदिर आने से उसे जब हटाया जाएगा तब जन आकोश होने एवं शांति कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होना संभाव्य है।
प्रस्तावित ब्रिज के लिये आगामी 25 पच्चीस वर्षों में हैवी ट्राफिक क्या रहेगा इस पर विचार नही किया गया प्रस्तावित ब्रिज के पूर्व अन्य स्थान का चयन नहीं किया गया है न ही स्थानीय निकाय से कोई अनुमति हुई है स्थानीय निवासियो को विश्वास मे नही लिया गया है स्थानीय किसी भी जन प्रतिनिधि से परामर्श जानकारी विचारविमर्श नहीं किया गया है पूरा हैवी टाफिक शहर के मुख्य मार्ग एवं बाजार से निकलेगा इस पर विचार नही किया गया है। प्रस्तावित ब्रिज का अभी तक राजपत्र में प्रकाशन नहीं हुआ है इसके पूर्व ही करोडो की लागत के हाट बाजार को डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव निलंबित किये जाने योग्य है। प्रस्तावित ब्रिज को जहां से बनाना बताया गया है उसके रास्ते में आने वाली भूमि जो कि, मुख्य मार्ग से लगकर हर्णे जी की है उसके संबध मे माननीय उच्च न्यायालय मुख्य पीठ जबलपूर के समक्ष एक एफ ए 67/2016 लंबित है जिसमे म०प्र० शासन द्वारा कलेक्टर हरदा भी पक्षकार है इस अपील मे दिनांक 27/01/2026 को यथा स्थिति बनाये रखे जाने का आदेश परित हुआ है यदि प्रस्तावित ब्रिज का कार्य नक्शा के अनुसार किया जाता है तो उसके मार्ग में यह अपील वाली वादग्रस्त भूमि भी आयेगी एवं माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लखन होकर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना होगी। क्षेत्रीय विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने मुख्य अभियंता सेतु परिक्षेत्र भोपाल कार्यपालन यंत्री सेतू निर्माण संभाग भोपाल अधिक्षण यंत्री सेतु निर्माण मंडल भोपाल एवं कलेक्टर जिला हरदा को दिनांक 06/11/2025. को एक पत्र लिखा है जिसमे उनके द्वारा इस प्रस्तावित रेल्वे और ब्रिज निर्माण के संबध मे लेख किया है “हरदा जिले के खिरकिया मे रेल्वे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जाना है परन्तु वर्तमान मे जिस स्थान का चयन कर रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव पर कार्यवाही चल रही है वह प्रस्ताव स्थानीय प्रशासन क्षेत्रीय विधायक नगर परिषद सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण वह गणमान्य नागरिको से चर्चा किये बिना अनुचित प्रकार से किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने हेतु तैयार किया गया है जिस प्रस्ताव पर वर्तमान में क्रार्यवाही चल रही है उसके लिये अत्यधिक मुआवजा राशि देना होगा जिसमे रेल्वे विभाग एवं शासन के पैसो का दुरूपयोग होगा एवं आम जनो की व्यावसायिक संपत्तियो का अधिग्रहण करने से आम जनों पर उनकी रोजी रोटी चलाने का संकट उत्पन्न हो जाएगा इस पत्र के साथ माननीय विधायक ने दो अन्यं प्रस्तावित ब्रिज के संबंध मे भी लेख किया है और उसका नक्शा भी बनाकर दिया है। विधायक के इस पत्र के बाद कलेक्टर हरदा ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु विभाग भोपाल को एक पत्र कमांक /4/2/4/10/2025 दिनांक 26/11/2025 का लिखा है वह पत्र विधायक ने नवीन प्रस्तावित स्थान के नक्शे पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित किया है विधायक द्वारा जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उचित कार्यवाही करने का उल्लेख किया गया है पत्र के संबध मे नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही उपरांत कृत्त कार्यवाही के प्रतिवेदन से विधायक को अवगत कराते हुए एक प्रति इस कार्यालय को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें। विधायक आर के दोगने के इस पत्र के बाद प्रमोद कुमार खत्री अपर महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल ने विधायक को एक पत्र कमांक / सं/पमरें / मुख्या/सा.प्रशा/ 108 एम एल ए 03/02 दिनांक 02/12/2025 का लिखा है उन्होंने लिखा है आपका संदर्भित पत्र इस कार्यालय को प्राप्त हुआ प्रकरण को इस रेल्वे के ध्यान मे लाने के लिए आपके अभारी है मै आपको अवगत कराना चाहुगा कि इस विषय पर अपेक्षित कार्यवाही से आपको शीघ्र ही अवगत कराया जायेगा ।
रेल्वे ने आगामी कार्यवाही करते हुए प्रस्तावित रेल्वे ब्रिज यदि स्थानांतरित कर दिया तब ऐसी दशा मे नगर पालिका परिषद खिरकिया के द्वारा पारित प्रस्ताव के निष्पादन मे हाट बाजार डिस्मेंटल कर दिया जाता है तो करोडो रुपये की व्यय की गई जनता की राशि की नुकसानी की भरपाई कौन करेगा इस कारण जनहित मे निलंबित किया जाना अत्यंत आवश्यक एवं अनिवार्य है। प्रस्तावित ब्रिज अनुसार यदि ब्रिज का निर्माण किया जाता है तो ऐसी दशा में गेट से पश्चिम की ओर स्थित मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा शमशान, कब्रस्तान नगर पालिका तहसील कार्यालय सप्ताहिक हाट बाजार गांधी चौक आदि स्थान पर जाने के लिए गेट के पूर्व दिशा की ओर की आम जनता को जिसमें विशेषकर बुजुर्ग महिला बच्चे रोगियो को काफी असुविधा का सामना करना पडेगा एवं इसी प्रकार गेट से पश्चिम दिशा निवासीयो के गेट के पूर्व दिशा में स्थित अस्पताल, सिविल कोर्ट बैंक स्कूल, अनुविभागीय कार्यालय कालेज पशु चिकित्सालय पोस्ट आफिस जनपद कार्यालय बाल विकास केन्द्र बस स्टेण्ड पुलिस थाना आदि स्थान पर जाने के लिये गेट के पश्चिम दिशा की ओर की आम जनता को जिसमें विशेषकर बुजुर्ग महिला बच्चे रोगियों की काफी असुविधा का सामना करना पडेगा। प्रस्तावित ब्रिज का खिरकिया एवं आसपास के गांवो के निवासीयो मे गंभीर आकोश व्याप्त है समय समय पर अधिकारियों को ज्ञापन दिये गये है समाचार पत्र में इस आम जनता के इस आकोश को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।
इस दौरान जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता, उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,सचिव अधिवक्ता मनीष तिवारी, सह सचिव बृजेश सोनी, महेंद्रसिंह खनूजा, पूनमचंद गुप्ता, चंपालाल भंडारी,नीरज चंद्रवंशी,राकेश पाराशर, हेमराज प्रजापति, विकास कसेरा, सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रस्तावित डिजाइन में संशोधन या पुनर्विचार की मांग की।नागरिकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए प्रस्तावित ओवरब्रिज योजना का पुनर्मूल्यांकन किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जन-असुविधा उत्पन्न न हो।
इनका कहना
आपत्ति आवेदन प्राप्त हुआ है बिंदु बार अवलोकन करेगे आपत्ति का भी निराकरण करेंगे।
शिवांगी बघेल, एसडीएम खिरकिया
