Fri. May 15th, 2026

ग्राम पंचायत मांदला की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित


हरदा।
जिले के खिरकिया अनुविभाग अंतर्गत उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत मांदला में उचित मूल की दुकान प्रारंभ करने के लिये 2 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विभागीय बेवसाईट https://csmsmpscsc.mp.gov.in/rationmitra पर दुकान आवंटन हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। सुश्री बघेल ने बताया कि इस हेतु मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी एवं अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह, संयुक्त वन प्रबन्धन समिति तथा संस्थाओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते है। इच्छुक संस्थायें अपने आवेदन ऑनलाईन कर इसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, खिरकिया में निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करें।

Related Post