हरदा। अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन तय, फिजूल खर्च रोकने का आह्वान किया गया आज नर्सिंग मंदिर में विवाह समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश संयोजक अमरसिंह पटेल मीणा की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें आगामी अक्षय तृतीया (20 अप्रैल) को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की तिथि तय की गई। बैठक में समाज में बढ़ते फिजूल खर्च को रोकने के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से विवाह करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुकेश पटेल मीणा, विवाह समिति अध्यक्ष देवीसिंह मीणा, उपाध्यक्ष लड्डू पटेल, खंडवा विवाह समिति अध्यक्ष गौतम मीणा एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र मीणा सहित कई पदाधिकारियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में शिवगोपाल मीणा, प्रेम पटेल मीणा, संतोष मीणा (जिला अध्यक्ष खंडवा)दुर्गेश मीणा (युवा जिला अध्यक्ष), विक्रम मीणा (नर्सिंग मंदिर अध्यक्ष), शांतिलाल मीणा, प्रदेश मंत्री मनीष मीणा प्रदेश मंत्री शुभम मीणा (मीडिया प्रभारी), मनीष मीणा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीणा उपाध्यक्ष एवं कुलदीप मीणा उपाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
