Fri. May 15th, 2026

5वीं 8वीं बोर्ड एग्जाम में सर्वोत्तम परिणाम के साथ तहसील टॉपर्स लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल

खिरकिया। जब मेहनत करो तो सफ़लता जरूर मिलती हैं इसी बात को लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सिद्ध कर दिखाया हैं। कक्षा 5वीं में किनिशा अग्रवाल ने 379/400  यानी 94.75 प्रतिशत अंक लाकर किया तहसील में टॉप साथ ही आराध्या ,अग्रवाल वंशिका यादव आरिनी गंगराड़े जसकीरत सिंह खनूजा ,हितांश सोनी कविश मालू ,रावी तापड़िया आरव सिंह राजपूत आरती केशरवानी,अभिनव भंडारी,अक्षिता जैन आदित्य कुशवाहा,प्रज्ञा राठौर ने क्रम से तहसील ब्लाक में टॉप स्थान प्राप्त किया इसके साथ कक्षा 8वीं  में ग्रीष्मा पवार,अविका राजपूत,धर्मिष्ठा मालाकार,गरिमा पवार,रश्मि विश्नोई,शेजल विश्नोई,आरना यादव,समर्थ गौर ने तहसील टॉपर्स में स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष कक्षा 5वीं एवं 8 वीं के बोर्ड एग्जाम में कक्षा 5वीं के 10 बच्चों ने तहसील टॉप किया हैं वही 8वीं में 6 बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई हैं इसके साथ कक्षा 5 में 30 में से 14 बच्चों ने A+ ग्रेड मतलब 85% से अधिक प्रतिशत लाएं हैं एवं 8वीं में 18 में से 9 बच्चों ने A+ ग्रेड लाएं हैं जो अपने आप में एक विशेष उपलब्धि रहीं हैं पिछले वर्ष भी लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल ने तहसील में टॉप टेन टॉपर दिए थे इतिहास बनाने से कहीं अधिक इतिहास को दोहराना कठिन होता हैं लेकिन इतिहास दोहरा कर यह साबित होता हैं स्कूल का पढ़ाई को लेकर कितना परिश्रम करती हैं संचालक यशपाल कुशवाह ने बताया कि स्कूल न केवल किताबी ज्ञान में आगे बल्कि वह समय के साथ अपडेट होता रहा हैं स्कूल में कंप्यूटर एआई रोबोटिक्स लैब इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं साथ ही साथ खेल प्रतियोगिता में भी अव्वल रही हैं, प्रिंसिपल एल एन राजपूत ने समस्त स्टाफ के साथ बच्चों एवं अभिभावक को इस सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Post