हरदा। मप्र सरकार के द्वारा प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में एल्डरमैन की घोषणा की गई जिसमें नगर परिषद खिरकिया में भाजपा नेत्री हर्षिता विनय सिंह राजपूत की नियुक्ति की गई राजपूत पहले भी महिला मोर्चा में एवं विधायक प्रतिनिधि जैसी जिम्मेदारिया निभा चुकी हैं फिलहाल एक बार पुनः पार्टी के नेतृत्व ने उन पर अपना विश्वास दिखाया है एल्डरमैन नियुक्त होने पर श्रीमती राजपूत के द्वारा भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पूर्व मंत्री कमल जी पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी एवं शासन के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसे में पूरी ईमानदारी लगन के साथ निभाऊंगी नगर परिषद में विकास कार्यों शासन के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे एवं आम नागरिकों से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता से करना मेरी जवाबदारी रहेगी इस नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सांसद एवं केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा मंडल अध्यक्ष संजय यादव नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कौर खनूजा के द्वारा बधाइयां दी गई।।
हर्षिता विनय सिंह राजपूत नगर परिषद में एल्डरमैन नियुक्त हुई, नगरीय प्रशासन ने जारी की सूची
