Fri. May 15th, 2026

अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ता सरंक्षण अधिनियम को शीघ्र लागु किये जाने एवं अपराधियो को शीघ्र सजा दिये जाने को लेकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;
खिरकिया। विगत दिनो से अधिवक्ताओं से जानलेवा हमलो मे बढोत्तरी हो रही है विगत दिनो अधिवक्ता संघ के शिवपुर जिले के करैरा न्यायालय के सिनियर अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिन दहाडे न्यायालय कार्य के कारण हत्या कर दी गई इसके अलावा म०प्र०के अन्य जगहो पर भी अधिवक्ताओ पर हमलो के मामले दिन प्रतिदिन बढ रहे है अधिवक्ता सरंक्षण अधिनियम लागू नही किया गया है जबकि म प्र के सभी’ अधिवक्ताओ द्वारा कई वर्षो से म०प्र०मे अधिवक्ता सरंक्षण अधिनियम लागू किये जाने की मांग की जा रही है परन्तु म०प्र०शासन द्वारा आज तक अधिनियम लागु नही किया गया है। अधिवक्ता संघ खिरकिया ने एसडीएम शिवांगी बघेल को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर म प्र अधिवक्ता सरंक्षण अधिनियम को शीघ्र लागु किये जाने एवं अपराधियो को शीघ्र सजा दिये जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस अधिवक्ता संघ मौजूद था।

Related Post