Fri. May 15th, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | कुडावा रोड पर युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

हरदा। जिले की खिरकिया तहसील अंतर्गत ग्राम कुडावा रोड पर स्वागत के पास स्थित गोहे के अंदर एक महुआ के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही छीपाबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।vप्राथमिक जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई

Related Post