Wed. Jul 15th, 2026

गुरारखेड़ा 132 केवी सबस्टेशन पहुंचे विधायक अभिजीत शाह, बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

हरदा। जिले में लगातार सामने आ रही बिजली समस्याओं को लेकर टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने गुरारखेड़ा स्थित 132 केवी सबस्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की समस्या पर अधिकारियों से चर्चा की और विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए।
विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि भीषण गर्मी के समय में आमजन को निर्बाध बिजली मिलना अत्यंत आवश्यक है। किसानों, व्यापारियों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को लगातार बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसे गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ट्रांसफार्मर, लाइन मेंटेनेंस एवं फॉल्ट सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने विधायक के इस निरीक्षण एवं त्वरित कार्रवाई को सराहनीय कदम बताया है।

Related Post