Wed. Jul 15th, 2026

11.01 ग्राम एमडी पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2.20 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

हरदा। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ (एमडी पाउडर) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.01 ग्राम एमडी पाउडर बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हरदा शंशांक कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर लेकर गुप्तेश्वर मंदिर के पीछे सड़क किनारे बैठा हुआ है। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति बिजली के खंभे के नीचे बैठा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की।
आरोपी ने अपना नाम राजू पिता गंगाविशन राजपूत (44 वर्ष), निवासी ग्राम काकरिया, हरदा बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई, जिसमें भूरे रंग का पदार्थ भरा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पन्नी में एमडी पाउडर है और वह इसका सेवन करता है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के कब्जे से 11.01 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.20 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन हरदा में अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सउनि सुनील बिसोने, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सेंगर, उमेश राजपूत, महेश शर्मा, मोहन मीणा तथा आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत की विशेष भूमिका रही।
मुख्य तथ्य
आरोपी: राजू पिता गंगाविशन राजपूत (44 वर्ष), निवासी ग्राम काकरिया, हरदा
जब्त सामग्री: 11.01 ग्राम एमडी पाउडर
अनुमानित कीमत: ₹2,20,000
प्रकरण: अपराध क्रमांक 218/2026
धारा: 8/22 एनडीपीएस एक्ट
थाना: सिविल लाइन, हरदा, पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Post