Wed. Jul 15th, 2026

कॉम्बिंग गश्त में छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार न्यायालय में पेशी के बाद चारों आरोपियों को भेजा गया जेल

खिरकिया। पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में थाना छीपाबड़ पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के चार स्थायी वारंटों की तामील करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को माननीय जेएमएफसी न्यायालय, खिरकिया में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।
गिरफ्तार आरोपी
रमेश राजपूत (50 वर्ष), पिता मांगीलाल राजपूत, निवासी ग्राम पहटकला।
सत्यनारायण राजपूत (42 वर्ष), पिता कुंजीलाल राजपूत, निवासी ग्राम जटपुरा।
राधेश्याम (43 वर्ष), पिता बाबूलाल उर्फ भूरा कोरकू, निवासी ग्राम जामन्या।
भगवान दास (27 वर्ष), पिता शोभाराम कोरकू, निवासी ग्राम रामटेक रैयत।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष चौहान छीपाबड़, उपनिरीक्षक आदित्य करदाते, प्रधान आरक्षक शंभू चौरे तथा आरक्षक उदयभान गुर्जर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी संतोष चौहान पुलिस ने बताया कि जिले में फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Post