Wed. Oct 7th, 2026

श्रावण मास में निकलेगी भगवान भोलेनाथ की विशाल कांवड़ यात्रा

श्रावण मास में निकलेगी भगवान भोलेनाथ की विशाल कांवड़ यात्रा

हरदा। श्रावण मास के पावन अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना को लेकर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ. आर.के. दोगने मित्र मंडल के बैनर तले भगवान भोलेनाथ की विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कांवड़ यात्रा 17 अगस्त 2026, सोमवार को निकाली जाएगी।

कांवड़ यात्रा में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मुख्य रूप से शामिल होंगे। यात्रा सोमवार सुबह 8 बजे मां नर्मदा तट हंडिया स्थित रिद्धेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी। कांवड़िए मां नर्मदा का पावन जल लेकर हरदा की ओर रवाना होंगे और यात्रा गुप्तेश्वर मंदिर हरदा पहुंचेगी।

गुप्तेश्वर मंदिर में कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पवित्र जल से जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की जाएगी।

धर्मप्रेमी जनता से शामिल होने की अपील

हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बनें। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।

Related Post