Wed. Oct 7th, 2026

लिटिल लीडर्स स्कूल के बच्चों ने शतरंज में मारी बाजी, 11 खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन

लिटिल लीडर्स स्कूल के बच्चों ने शतरंज में मारी बाजी, 11 खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन

हरदा खिरकिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सियोन रे स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल के कुल 11 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में पीहू जैन, ओजस्वी भंडारी, आरुषि तोषनीवाल, सुभी सोनी, आरिनी गंगराड़े, रावी तापड़िया, सानिध्य राजपूत, दिव्यांश राजपूत, पीयूष सोंधिया, अक्षत राजपूत एवं विक्रांत इरलावत शामिल हैं। अब ये सभी विद्यार्थी 20 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिरकिया ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं नगर में हर्ष का माहौल है।

लगातार तीसरे वर्ष शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के प्रिंसिपल एल.एन. राजपूत ने बताया कि लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लगातार तीसरे वर्ष शतरंज प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की है। पिछले वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचे थे, जो विद्यालय के साथ-साथ पूरे नगर के लिए गौरव की बात रही। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बच्चों की इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, लगन, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय परिवार के प्रोत्साहन को दिया गया। उन्होंने जिला स्तर पर चयनित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

नगर के लिए गौरव की बात

एक साथ 11 विद्यार्थियों का जिला स्तर के लिए चयन होना लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल की खेल प्रतिभाओं को दर्शाता है। विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल स्टाफ, अभिभावकों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Post