Fri. May 15th, 2026

खिरकिया में अधिवक्ताओं से मिले राज्य अधिवक्ता परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार राजेश व्यास

हरदा खिरकिया। राज्य अधिवक्ता परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार राजेश व्यास (भोपाल) ने हरदा न्यायालय एवं व्यवहार न्यायालय खिरकिया के अधिवक्तागणों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, पेशेवर गरिमा को सुदृढ़ करने तथा परिषद स्तर पर प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। श्री व्यास ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, नवीन सुविधाओं की उपलब्धता और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। जनसंपर्क अभियान के दौरान खिरकिया स्थित खनूजा ऑटो पार्ट्स पर उनके समर्थकों एवं प्रियजनों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए विजय की शुभकामनाएं दीं।
श्री व्यास के साथ हरदा से पधारे वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पाराशर, बी एम पाराशर, लक्ष्मीकांत दुवे एवं हरीश चौबे भी उपस्थित रहे। सभी ने अधिवक्ताओं से समर्थन प्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा तथा अधिवक्ताओं ने सकारात्मक चर्चा में भाग लिया। जनसंपर्क अभियान को अधिवक्ताओं का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ।

Related Post