खिरकिया। फाग के पावन अवसर पर परशुराम सेना, खिरकिया द्वारा 6 मार्च शुक्रवार को फाग महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कच्छ कड़वा मांगलिक भवन (गुजराती धर्मशाला), खिरकिया में संपन्न होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू होंगी, जिनमें फाग गीत, भजन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
दोपहर 4 बजे स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई है। इसके बाद दोपहर 4:30 बजे वृंदावन की पुष्प होली का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु फूलों की होली खेलते हुए फाग के उत्सव का आनंद लेंगे। कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे भगवान की महाआरती के साथ होगा।
परशुराम सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर फाग के रंगों, भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लें तथा आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
खिरकिया में फाग महोत्सव का भव्य आयोजन 6 मार्च को
