हरदा। किसान आक्रोश मोर्चा जो कि एक गैर राजनीतिक संघटन है जो समय-समय पर हरदा के किसानों कि आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाता आया है, वर्तमान समय मे गेहू एवं चना उपार्जन पंजीयन मे हो रही समस्याओ के कारण किसान अत्यधिक परेशान है जैसा की सरकार द्वारा पंजीयन करने हेतु 05 फरवरी से 07 मार्च तक का समय तय किया है इस बीच लगभग एक हफ्ते तक किसानों के खसरो पर फसल गिरदावरी का कार्य नहीं हो पाया एवं किसानों की किसान फार्मर आई डी मे खसरे नहीं चढ पाने के कारण एवं अधिकतर समय पोर्टल मे तकनीकी खराबी के कारण किसान ऑनलाइन एवं सोसाइटी केंद्रों से निराश होकर लौट रहे एवं परेशान हो रहे है !
कई बार उच्च अधिकारी से फोन पर संपर्क करने पर भी समस्याओ का समाधान नहीं हो पा रहा है विगत तीन चार दिनों से पोर्टल बंद है इस स्थिति मे जिले के आधे से अधिक किसान पंजीयन से वंचित रह जाएंगे एवं किसानों को अपनी फसल ओने-पोने दाम पर मंडी मे बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा इससे किसानों को लाखों रु का नुकसान होगा। उन्होंने किसानों की उक्त समस्याओ का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए एवं उपार्जन पंजीयन की तारीख बढाई जाए ! एवं समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर हमे आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा एवं इसकी सम्पूर्ण जबाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
गेहू उपार्जन पंजीयन पोर्टल नहीं चलने एवं पंजीयन की तारीख बढाने हेतु कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
